ePaper

मार्च में सेवा निर्यात 1.9 प्रतिशत घटकर 14 अरब डालर रहा

Updated at : 16 May 2015 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
मार्च में सेवा निर्यात 1.9 प्रतिशत घटकर 14 अरब डालर रहा

मुंबई : देश का सेवा निर्यात मार्च 2015 में 1.9 प्रतिशत घटकर 14.05 अरब डालर रह गया. सेवा निर्यात मार्च 2014 में 14.32 अरब डालर था. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार मार्च महीने में सेवाओं का निर्यात भी 7.3 प्रतिशत घटकर 7.87 अरब डालर रहा. यह मार्च 2014 में सेवाओं का निर्यात 8.5 […]

विज्ञापन

मुंबई : देश का सेवा निर्यात मार्च 2015 में 1.9 प्रतिशत घटकर 14.05 अरब डालर रह गया. सेवा निर्यात मार्च 2014 में 14.32 अरब डालर था. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार मार्च महीने में सेवाओं का निर्यात भी 7.3 प्रतिशत घटकर 7.87 अरब डालर रहा. यह मार्च 2014 में सेवाओं का निर्यात 8.5 अरब डालर रहा था.

सेवा निर्यात व आयात के व्यक्तिगत मासिक आंकडों को शामिल करते हुए 2014-15 में कुल निर्यात 160.1 अरब डालर जबकि आयात 91.56 अरब डालर रहा. इसी तरह 2014-15 में सेवा निर्यात में चार प्रतिशत की गिरावट आई जो 2013-14 में 167.01 अरब डालर था.

हालांकि, सेवा आयात 2014-15 में 3.8 प्रतिशत बढा जो कि 2013-14 में 88.19 अरब डालर था. रिजर्व बैंक के ये आंकडे अस्थायी हैं और भुगतान संतुलन संबंधी आंकडे जारी होने के समय इनमें संशोधन होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola