कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 37.5 प्रतिशत बढा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 9:51 AM
मुंबई : कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 37.5 प्रतिशत उछलकर 912.6 करोड रुपये रहा. कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 663.3 करोड रुपये रहा. आइएनजी वैश्य बैंक के विलय की घोषणा के […]
मुंबई : कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 37.5 प्रतिशत उछलकर 912.6 करोड रुपये रहा. कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 663.3 करोड रुपये रहा. आइएनजी वैश्य बैंक के विलय की घोषणा के बाद से बैंक का यह पहला तिमाही आंकडा है.
इस विलय के बाद कोटक निजी क्षेत्र का चौथा सबसे बडा बैंक बन गया है. विलय एक अप्रैल से प्रभाव में आया है. एकीकृत आधार पर कुल आय 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 6,172.26 करोड रुपये रही जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 4,782.17 करोड रुपये थी.
एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 2014-15 की जनवरी-मार्च तिमाही में 29.4 प्रतिशत बढकर 527.14 करोड रुपये रहा जो मार्च 2014 को समाप्त तिमाही में 407.1 करोड रुपये था. बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढकर 3,249.08 करोड रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 की इसी तिमाही में 2,552.96 करोड रुपये थी.
निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2014-15 के लिये 5 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 90 पैसे प्रति शेयर का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है. पूरे वित्त वर्ष 2014-15 में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 23.5 प्रतिशत बढकर 3,045.45 करोड रुपये रहा जो 2013-14 में 2,464.99 करोड रुपये था.
बैंक की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में 21,422.75 करोड रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 17,235.63 करोड रुपये थी. एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 2014-15 में 24.1 प्रतिशत बढकर 1,865.98 करोड रुपये जबकि आय 10,166.83 करोड रुपये से बढकर 11,748.32 करोड रुपये रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










