ePaper

Kotak ने ING Vysya के शेयरधारकों को 13.92 करोड शेयर किये आवंटित

Updated at : 21 Apr 2015 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Kotak ने ING Vysya के शेयरधारकों को 13.92 करोड शेयर किये आवंटित

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने आज कहा कि उसने आईएनजी वैश्य बैंक के शेयरधारकों को 13.92 करोड शेयर आवंटित किये हैं. कोटक महिन्द्रा बैंक ने यह कदम आइएनजी वैश्य बैंक के खुद में विलय के सौदे के तहत उठाया है. कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने आज कहा कि उसने आईएनजी वैश्य बैंक के शेयरधारकों को 13.92 करोड शेयर आवंटित किये हैं. कोटक महिन्द्रा बैंक ने यह कदम आइएनजी वैश्य बैंक के खुद में विलय के सौदे के तहत उठाया है. कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की थी कि वह आइएनजी वैश्य बैंक का 15,000 करोड रुपये मूल्य के शेयर सौदे में अधिग्रहण करेगा.

बैंक ने बीएसइ से कहा है कि इसके तहत ही उसकी विलय आवंटन समिति ने 13.92 करोड शेयर आवंटित किये हैं. इस बीच कोटक महिंद्रा बैंक ने बैंक में विदेशी निवेश की सीमा को बढाकर 55 प्रतिशत करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआइपीबी) से संपर्क किया है.

इस समय विदेशी निवेशकों की कोटक बैंक में कुल मिलाकर 48.55 प्रतिशत अंशधारिता है जबकि म्यूचुअल फंड, संस्थानों और खुदरा निवेशकों के पास कुल 17.54 प्रतिशत हिस्सेदारी है. विदेशी निवेशक भारतीय बैंकों में 49 प्रतिशत तक हिस्सेदारी स्वत: मार्ग से ले सकते हैं जबकि इससे अधिक हिस्सेदारी के लिए उन्हें एफआइपीबी की मंजूरी लेनी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola