ePaper

जर्मनी में रेल चालकों ने आज से फिर हडताल की घोषणा की

Updated at : 21 Apr 2015 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
जर्मनी में रेल चालकों ने आज से फिर हडताल की घोषणा की

बर्लिन : जर्मनी के रेल चालकों ने तनख्वाह बढाये जाने की मांग को लेकर आज से एक बार फिर लंबी हडताल शुरू करने की घोषणा की है. देश की राष्ट्रीय रेल परिचालन कंपनी ड्यूश वाहन के चालकों की 10 माह में यह सातवीं हडताल होगी. ट्रेन चालकों के संगठन जीडीएल ने कल घोषणा की, कि […]

विज्ञापन

बर्लिन : जर्मनी के रेल चालकों ने तनख्वाह बढाये जाने की मांग को लेकर आज से एक बार फिर लंबी हडताल शुरू करने की घोषणा की है. देश की राष्ट्रीय रेल परिचालन कंपनी ड्यूश वाहन के चालकों की 10 माह में यह सातवीं हडताल होगी.

ट्रेन चालकों के संगठन जीडीएल ने कल घोषणा की, कि मालगाडियों के चालक आज शाम तीन बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) से शुक्रवार सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) तक और यात्री गाडियों के चालक कल तडके दो बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) से गुरुवार रात नौ बजे (भारतीय समयानुसार रात साढे 12 बजे) तक हडताल पर होंगे.

संगठन का आरोप है कि कंपनी के साथ हाल के महीनों में 16 बार बैठक हो चुकी है और वह तय समझौतों को लागू नहीं कर रही है, जबकि कंपनी ड्यूश वाहन ने कहा है कि वह श्रमिक नेताओं के साथ बातचीत करने को तैयार है. पिछली हडताल पिछले साल सितंबर से नवंबर के बीच चालकों की हडताल के कारण जर्मनी की राष्ट्रीय रेल सेवा को 16 करोड डालर का नुकसान हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola