विदेशी मुद्रा भंडार में बढकर 341.14 अरब डालर की नयी ऊंचाई पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2015 12:26 PM
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 1.386 अरब डॉलर बढकर 341.378 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो एक नया रिकार्ड है. रिजर्व बैंक ने कहा कि निरंतर तेजी के कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में वृद्धि होना है. इससे पूर्व के […]
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 1.386 अरब डॉलर बढकर 341.378 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो एक नया रिकार्ड है. रिजर्व बैंक ने कहा कि निरंतर तेजी के कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में वृद्धि होना है.
इससे पूर्व के समीक्षाधीन सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.261 अरब डॉलर बढकर 339.99 अरब डॉलर था. रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बडा हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में 1.351 अरब डॉलर बढकर 316.238 अरब डॉलर की हो गयीं.
देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 19.837 अरब डॉलर पर स्थिर रहा. रिजर्व बैंक के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 2.62 करोड डॉलर बढकर 4,004 अरब डॉलर हो गया जबकि आइएमएफ में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 85 लाख डॉलर बढकर 1.298 अरब डॉलर हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










