रिटर्न जमा नहीं करने वालों से आयकर विभाग ने जुटाए 3,500 करोड़ रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरु : आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में उन करदाताओं से 3,569 करोड रुपये का राजस्व जुटाया है, जिन्होंने या तो अपना कर रिटर्न जमा नहीं कराया या फिर उसे गलत तरीके से भरा. इस दौरान विभाग ने 20 लाख से अधिक इत्तला नोटिस भी जारी किये. विभाग ने अपनी कर रिटर्न जमा न […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में उन करदाताओं से 3,569 करोड रुपये का राजस्व जुटाया है, जिन्होंने या तो अपना कर रिटर्न जमा नहीं कराया या फिर उसे गलत तरीके से भरा. इस दौरान विभाग ने 20 लाख से अधिक इत्तला नोटिस भी जारी किये.
विभाग ने अपनी कर रिटर्न जमा न कराने वालों का पता लगाने की प्रबंधन प्रणाली के जरिये देशभर में इकाइयों और व्यक्तियों द्वारा किए गए ऊंचे मूल्य के सौदों की जांच की. ऐसे मामलों की या तो आयकर विभाग को जानकारी नहीं दी गई थी या फिर गलत जानकारी दी गई थी. यह खुफिया आधारित परियोजना विभाग ने दो साल पहले शुरु की थी.
आयकर विभाग की आयुक्त (मीडिया और योजना) रेखा शुक्ला ने यहां बाहर से आए पत्रकारों के दल से बातचीत में कहा, हमने इस साल फरवरी तक करदाताओं को करीब 20 लाख सूचनाएं या इंटिमेशन भेजे हैं. इस प्रक्रिया के बाद करीब 8,57,218 रिटर्न दाखिल किए गए. इस अभियान के जरिये विभाग ने 1,536.43 करोड रुपये का अग्रिम व 2,031.76 करोड रुपये का स्व आकलन कर जुटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




