एक अप्रैल से रेलवे प्लेटफार्म टिकट की कीमत होगी दस रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2015 11:44 AM
नयी दिल्ली : रेलवे ने प्लेटफार्म टिकटों की कीमत को बढाकर दस रुपये कर दिया है और नयी दर एक अप्रैल से लागू हो जायेगी. रेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक एक अप्रैल 2015 से प्लेटफार्म टिकटों की कीमत प्रति टिकट पांच रुपये से बढ कर दस रुपये हो जायेगी. रेलवे ने इस बारे […]
नयी दिल्ली : रेलवे ने प्लेटफार्म टिकटों की कीमत को बढाकर दस रुपये कर दिया है और नयी दर एक अप्रैल से लागू हो जायेगी. रेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक एक अप्रैल 2015 से प्लेटफार्म टिकटों की कीमत प्रति टिकट पांच रुपये से बढ कर दस रुपये हो जायेगी. रेलवे ने इस बारे में सभी संबधितों को निर्दश दे दिये हैं.
रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को प्राथमिकता के आधार पर संशोधित टिकटों को छापने और सभी स्टेशनों पर समय पर उनकी उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. हालांकि, नये टिकटों की छपाई होने तक पुराने टिकटों का इस्तेमाल नयी दर की मुहर लगाकर किया जायेगा.
इसके अलावा इस बारे में साफ्टवेयर में जरुरी सुधार किया जा रहा है ताकि टिकट काउंटरों पर प्लेटफार्म टिकटों की सेशोधित कीमतें ली जा सकें. विज्ञप्ति के मुताबिक रेलवे के प्रमंडलीय प्रबंधकों (डीआरएम) को मेला और रैली जैसे खास अवसरों के दौरान प्लेटफार्मों पर होनेवाली भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकटों की कीमत को दस रुपये से और ज्यादा बढाने के लिए अधिकृत कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










