ePaper

आस्ट्रेलियाई खानों से कोयला बेचने के लिए खरीदारों से बातचीत कर रही है अदाणी

Updated at : 09 Mar 2015 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई खानों से कोयला बेचने के लिए खरीदारों से बातचीत कर रही है अदाणी

नयी दिल्ली : अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी आस्ट्रेलिया खानों से कोयला बेचने के लिए विभिन्न देशों की बिजली कंपनियों और कारोबारियों से बातचीत आगे बढायी है. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि अदाणी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अदाणी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आस्ट्रेलिया में अपने कर्माइकेल कोयला परियोजना से ईंधन उठाव के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी आस्ट्रेलिया खानों से कोयला बेचने के लिए विभिन्न देशों की बिजली कंपनियों और कारोबारियों से बातचीत आगे बढायी है. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि अदाणी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अदाणी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आस्ट्रेलिया में अपने कर्माइकेल कोयला परियोजना से ईंधन उठाव के लिए विभिन्न देशों की बिजली कंपनियों और कारोबारियों से बातचीत कर रही है.

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने ईंधन बिक्री की चर्चा के अंग के तौर पर इन बिजली कंपनियों और कोयला कारोबारियों के साथ कुछ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किया है. मीडिया में आई कुछ खबरों के मुताबिक चीन और कोरिया जैसे देशों ने अदाणी के आस्ट्रेलिया की कर्माइकल खानों से कोयला खरीदने में रचि दिखाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola