हरियाणा रीयल एस्टेट कंपनियों पर 11,000 करोड रुपये बकाया

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा रीयल एस्टेट कंपनियों पर 11,000 करोड रुपये बकाया

चंडीगढ : हरियाणा में जमीन जायदाद के विकास से जुडी कंपनियों से बाह्य विकास शुल्क (ईडीसी) के रूप में 11,048 करोड रुपये वसूल किया जाना है. राज्य सरकार द्वारा जारी श्वेत पत्र से यह पता चला है. हरियाणा में टाउन एंड कंटरी प्लानिंग विभाग द्वारा जारी लाइसेंस के एवज में यह राशि प्राप्त की जानी […]

विज्ञापन

चंडीगढ : हरियाणा में जमीन जायदाद के विकास से जुडी कंपनियों से बाह्य विकास शुल्क (ईडीसी) के रूप में 11,048 करोड रुपये वसूल किया जाना है. राज्य सरकार द्वारा जारी श्वेत पत्र से यह पता चला है. हरियाणा में टाउन एंड कंटरी प्लानिंग विभाग द्वारा जारी लाइसेंस के एवज में यह राशि प्राप्त की जानी है.

रीयल एस्टेट कंपनियों से ईडीसी नहीं वसूले जाने को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने कहा, ‘पिछले 10 साल में 11,048 करोड रुपये हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के खाते में डाले जाने चाहिए थे. यह राशि बकाया है और अबतक इसकी वसूली नहीं हो सकी है.’

उन्होंने कहा, ‘यह गंभीर चिंता की बात है कि इन कंपनियों ने 11,048 करोड रुपये के एवज में कोई गारंटी नहीं ली गयी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola