ePaper

खुशखबरी! अब कॉल करना होगा सस्ता

Updated at : 24 Feb 2015 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी! अब कॉल करना होगा सस्ता

मुंबई : मोबाईल उपभाक्ताओं को जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्दी ही कॉल दरें सस्ती हो जाने की संभावना है. टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने इंटरकनेक्शन यूजेज चार्ज यानी आईयूसी में कटौती कर दी है. इस फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों के लिए कॉल रेट घटाना मुमकिन है. आपको […]

विज्ञापन

मुंबई : मोबाईल उपभाक्ताओं को जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्दी ही कॉल दरें सस्ती हो जाने की संभावना है. टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने इंटरकनेक्शन यूजेज चार्ज यानी आईयूसी में कटौती कर दी है. इस फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों के लिए कॉल रेट घटाना मुमकिन है.

आपको बता दें इंटरकनेक्शन यूजेज चार्ज एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में कॉल करने पर सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से चार्ज लगाया जाता है. ट्राई ने केवल मोबाइल ही नहीं लैंडलाइन सर्विसेज के लिए भी आईयूसी में कटौती की है. लैंडलाइन से किए जाने वाले कॉल के लिए ये चार्ज 20 पैसे प्रति कॉल था, जिसे अब पूरी तरह से हटा दिया गया है. ट्राई की कोशिश लैंडलाइन सर्विस को एक बार फिर से बढ़ावा देने की है.

लगातार बढ़ रहे मोबाइल उपभोक्ताओं के कारण लैंडलाइन के कनेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola