ePaper

बैंकों ने 25 फरवरी से चार दिन की हडताल पर जाने की दी चेतावनी

Updated at : 21 Feb 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों ने 25 फरवरी से चार दिन की हडताल पर जाने की दी चेतावनी

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी यूनियनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 25 फरवरी से चार दिन की हडताल पर जाने की आज चेतावनी दी. यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स :यूएफबीयू: के संयोजक एम वी मुरली ने कहा, ‘‘बैंक नवंबर 2012 से वेतनमानों में 15 प्रतिशत वृद्धि मानकर चल रहे हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी यूनियनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 25 फरवरी से चार दिन की हडताल पर जाने की आज चेतावनी दी. यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स :यूएफबीयू: के संयोजक एम वी मुरली ने कहा, ‘‘बैंक नवंबर 2012 से वेतनमानों में 15 प्रतिशत वृद्धि मानकर चल रहे हैं. इस तरह, बैंक पहले से ही अपने खातों में 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि को शामिल किये हुए हैं लेकिन पेशकश केवल 13 प्रतिशत है.’’ नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स के महासचिव अश्विनी राणा ने कहा कि बैंक कर्मचारी यूनियनों ने आम राय से 25 से 28 फरवरी तक चार दिन की हडताल पर जाने का फैसला किया है.

मुरली ने कहा, ‘‘यह कर्मचारियों को स्वीकार्य नहीं है जिन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना को सफल बनाने समेत तमाम बाध्यताओं को पूरा करते रहे हैं. जनधन की सफलता को प्रधानमंत्री ने भी स्वीकार किया है. इसीलिए जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमने हडताल के आह्वान पर कायम रहने का निर्णय किया है.’’

इस महीने की शुरुआत में इंडियन बैंक एसोसिएशन :आईबीए: ने अपनी पेशकश 12.5 प्रतिशत से बढाकर 13 प्रतिशत कर दिया जबकि यूनियन वेतन में 19 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे हैं. आल इंडिया बैंक इंप्लायज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा, ‘‘मुख्य श्रम आयुक्त के सुझाव पर आईबीए 23 फरवरी को यूएफबीयू के साथ बातचीत करने पर सहमति जतायी है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola