ePaper

अडाणी पोर्ट्स ने कांडला में थोक टर्मिनल किया शुरु

Updated at : 10 Feb 2015 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
अडाणी पोर्ट्स ने कांडला में थोक टर्मिनल किया शुरु

नयी दिल्ली : अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनामिक जोन (एपीसेज) ने कांडला बंदरगाह के टूना टेकरा में थोक टर्मिनल शुरु किया जिसकी सालाना संचालन क्षमता दो करोड टन से अधिक होगी. एपीसेज ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि भारत के सबसे बड़े बंदरगाह निर्माता और अडाणी समूह के अंग ने कांडला बंदरगाह के टूना […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनामिक जोन (एपीसेज) ने कांडला बंदरगाह के टूना टेकरा में थोक टर्मिनल शुरु किया जिसकी सालाना संचालन क्षमता दो करोड टन से अधिक होगी.
एपीसेज ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि भारत के सबसे बड़े बंदरगाह निर्माता और अडाणी समूह के अंग ने कांडला बंदरगाह के टूना टेकरा में थोक टर्मिनल शुरु किया है जिसकी सालाना संचालन की क्षमता दो करोड टन से अधिक होगी. कंपनी ने कहा कि उसने रिकार्ड 24 महीने में कांडला बंदरगाह पर टूना टेकरा थोक टर्मिनल शुरु किया है.
पिछले महीने गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी समूह ने 2020 तक गुजरात के बंदरगाहों की क्षमता 10 करोड टन सालाना बढाने के लिए 20,000 करोड रुपए की घोषणा की थी.
अडाणी ने वायब्रैंट गुजरात सम्मेलन में कहा था – हम बंदरगाह क्षेत्र में निवेश जारी रखेंगे. हम अगले पांच साल गुजरात में क्षमता में और 10 करोड टन की बढोतरी करेंगे. एपीसेज गुजरात में कांडला, मुंदडा, हजीरा और दाहेज समेत छह बंदरगाहों का परिचालन करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola