रतन टाटा ने कारदेखो डॉट कॉम में किया निवेश
Updated at : 09 Feb 2015 3:01 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने ऑनलाइन वाहन से जुडी वर्गीकृत सेवा प्रदान करने वाली कारदेखो डॉट कॉम में निवेश किया है, जिससे भारत में तेजी से बढते डिजिटल खपत बाजार की मजबूती का संकेत मिलता है. कारदेखो डॉट कॉम ऐसी चौथी ई-वाणिज्य कंपनी है जिसमें टाटा ने निवेश किया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने ऑनलाइन वाहन से जुडी वर्गीकृत सेवा प्रदान करने वाली कारदेखो डॉट कॉम में निवेश किया है, जिससे भारत में तेजी से बढते डिजिटल खपत बाजार की मजबूती का संकेत मिलता है.
कारदेखो डॉट कॉम ऐसी चौथी ई-वाणिज्य कंपनी है जिसमें टाटा ने निवेश किया है. पिछले साल टाटा ने प्रमुख ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील, फर्नीचर की ई-खुदरा कंपनी अर्बन लैडर और ऑनलाइन जेवरात बेचने वाली कंपनी ब्लूस्टोन में निवेश किया था.
कारदेखो डॉट कॉम के एक बयान में कहा गया है कि रतन टाटा भारतीय वाहन क्षेत्र के बेहद सम्मानित व्यक्ति है और वह व्यक्तिगत तौर पर निवेश के लिए पहली बार किसी वाहन पोर्टल से जुड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




