अमेरिका से कृषि उत्पाद के आयात मुद्दे पर भारत ने WTO से बात की
Updated at : 27 Jan 2015 1:25 PM (IST)
विज्ञापन

जिनीवा : भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के विवाद निपटान बोर्ड (डीएसबी) से कृषि आयात पर अमेरिका के साथ अपने मुद्दों को सुलझाने की अपील की है. कल विश्व व्यापार संगठन ने कहा ‘डब्ल्यूटीओ के सचिवालय को आज भारत की ओर से एक नोटिस मिला जिसमें उसने कुछ कृषि उत्पादों के आयात से जुड़ी […]
विज्ञापन
जिनीवा : भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के विवाद निपटान बोर्ड (डीएसबी) से कृषि आयात पर अमेरिका के साथ अपने मुद्दों को सुलझाने की अपील की है. कल विश्व व्यापार संगठन ने कहा ‘डब्ल्यूटीओ के सचिवालय को आज भारत की ओर से एक नोटिस मिला जिसमें उसने कुछ कृषि उत्पादों के आयात से जुड़ी पहलों के संबंध में अपने फैसलों की जानकारी दी.’
भारत ने 2012 में एवियन इन्फ्लूएंजा से जुड़ी चिंता के संबंध में अमेरिका से विभिन्न कृषि उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया था. यह आयात प्रतिबंध बरकरार हैं.
अमेरिका की दलील है कि भारत की एवियन इन्फ्लूएंजा संबंधी पहलें आयात प्रतिबंध के बराबर हैं और यह अंतरराष्ट्रीय मानक या वैज्ञानिक जोखिम आकलन पर आधारित नहीं है.
विवाद निपटान समिति ने कहा था कि भारत की एवियन इन्फ्लूएंजा संबंधी पहलें सैनिटरी और फाइटोसैनिटरी (पशु एवं वनस्पति की रोगमुक्तता) समझौते के अनुरूप नहीं है, क्योंकि वे संबद्ध अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




