अडाणी की याचिका खारिज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने अडाणी पावर लि. की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें लैंकों इन्फ्राटेक द्वारा उसकी कर्नाटक के उडुपी जिले की 1200 मेगावाट की ताप बिजली परियोजना के शेयरों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील की गई थी. न्यायमूर्ति एस मुरलीधर ने संबंधित पक्षों से दोनों के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने अडाणी पावर लि. की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें लैंकों इन्फ्राटेक द्वारा उसकी कर्नाटक के उडुपी जिले की 1200 मेगावाट की ताप बिजली परियोजना के शेयरों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील की गई थी.
न्यायमूर्ति एस मुरलीधर ने संबंधित पक्षों से दोनों के बीच हुए करार के तहत मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरु करने को कहा है, जिससे अडाणी के 6,000 करोड़ रुपये में लैंको के बिजली संयंत्र के प्रस्तावित अधिग्रहण के विवाद का निपटान किया जा सके.
अडाणी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उडुपी पावर कारपोरेशन में शेयरों की बिक्री या इस इकाई में किसी तीसरे पक्ष के हित के सृजन पर रोक की मांग की थी. उसका कहना था कि यह दोनों के बीच हुए शेयर खरीद करार का उल्लंघन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










