कोटेक महिन्द्रा में आइएनजी वैश्य के विलय पर शेयरधारकों की मंजूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के कोटेक महिन्द्रा बैंक के शेयरधारकों ने बेंगलूर के आइएनजी वैश्य बैंक को इसमें शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी द��� दी है. कोटेक महिन्द्रा बैंक ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह शेयरों के आधार पर 15,000 करोड़ रुपये में आइएनजी वैश्य बैंक का अधिग्रहण करेगी. दोनों […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के कोटेक महिन्द्रा बैंक के शेयरधारकों ने बेंगलूर के आइएनजी वैश्य बैंक को इसमें शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है.
कोटेक महिन्द्रा बैंक ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह शेयरों के आधार पर 15,000 करोड़ रुपये में आइएनजी वैश्य बैंक का अधिग्रहण करेगी.
दोनों बैंकों ने बंबई शेयर बाजार को आज सूचित किया कि कल कोटेक महिन्द्रा के शेयरधारकों की महासभा की असाधारण बैठक में कोटेक और आइएनजी वैश्य बैंक के शेयरों के बीच 725:1000 के हिसाब से अदला-बदली के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.
इस विलय के बाद कोटेक महिन्द्रा निजी क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










