कोटेक महिन्‍द्रा में आइएनजी वैश्‍य के विलय पर शेयरधारकों की मंजूरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2015 1:25 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के कोटेक महिन्द्रा बैंक के शेयरधारकों ने बेंगलूर के आइएनजी वैश्य बैंक को इसमें शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है. कोटेक महिन्द्रा बैंक ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह शेयरों के आधार पर 15,000 करोड़ रुपये में आइएनजी वैश्य बैंक का अधिग्रहण करेगी. दोनों […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के कोटेक महिन्द्रा बैंक के शेयरधारकों ने बेंगलूर के आइएनजी वैश्य बैंक को इसमें शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है.
कोटेक महिन्द्रा बैंक ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह शेयरों के आधार पर 15,000 करोड़ रुपये में आइएनजी वैश्य बैंक का अधिग्रहण करेगी.
दोनों बैंकों ने बंबई शेयर बाजार को आज सूचित किया कि कल कोटेक महिन्द्रा के शेयरधारकों की महासभा की असाधारण बैठक में कोटेक और आइएनजी वैश्य बैंक के शेयरों के बीच 725:1000 के हिसाब से अदला-बदली के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.
इस विलय के बाद कोटेक महिन्द्रा निजी क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola