विप्रो की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

बंगलुरु: प्रतिष्ठित आईटी कंपनी विप्रो को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बेंगलुरु पुलिस को शुक्रवार को एक खत मिला, जिसमें आईटी कंपनी के परिसर में बम प्लांट करने की बात लिखी गई थी. किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरजापुर पुलिस स्टेशन को यह खत भेजा है. हाथ से लिखे इस खत में कहा गया […]

विज्ञापन

बंगलुरु: प्रतिष्ठित आईटी कंपनी विप्रो को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बेंगलुरु पुलिस को शुक्रवार को एक खत मिला, जिसमें आईटी कंपनी के परिसर में बम प्लांट करने की बात लिखी गई थी.

किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरजापुर पुलिस स्टेशन को यह खत भेजा है. हाथ से लिखे इस खत में कहा गया है कि विप्रो बिल्डिंग को उड़ाने के लिए पूरे परिसर में 19 बम प्लांट किए गए हैं. ये बम रात 11 से 1 बजे के बीच फटेंगे.धमकी के बाद पुलिस का बम निरोधक दस्ता विप्रो की बिल्डिंग में पहुंच गया.हालांकि विप्रो ने बयान दिया है कि ये कंपनी के सरजापुर कैंपस में रोजाना की तरह एक सिक्योरिटी चेक था और कंपनी की गतिविधियां पहली की तरह ही जारी रहेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola