25 हजार रूबल रूस में, लेकिन भारत में इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

25000 Rubles Salary in Russia
25000 Rubles Salary in Russia Value in India & Top Job Sectors: रूस में 25 हजार रूबल सैलरी का भारत में क्या है मूल्य? जानकर हो जाएंगे हैरान! जानिए रुपयों में इसकी असली कीमत और किन क्षेत्रों में हैं बेहतरीन मौके
25000 Rubles Salary in Russia Value in India & Top Job Sectors: भारत के कई लोग अपनी रोज़ी-रोटी के लिए विदेश जाते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि वहां की कमाई को भारतीय रुपये में बदलने पर वह कितनी होगी. इसी भ्रम और सवाल को दूर करने के लिए आज हम बात करेंगे कि यदि रूस में सैलरी 25,000 रूबल है, तो वह भारत में कितनी हो जाएगी.
इसके लिए सबसे पहले हम पहुंचे गूगल बाबा के पास. उदाहरण के लिए, हमने टाइप किया “Russia currency to INR”. फिर हमने टाइप किया 25,000 रूबल. गूगल बाबा ने बताया कि आज यानी 20 मार्च 2025 के दिन यह राशि 25,708.21 भारतीय रुपये के बराबर है.

Purchasing Power Parity – PPP
सिर्फ मुद्रा दर से तुलना करना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि सबके लाइफस्टाइल का खर्च अलग-अलग होता है. रूस में रहने का खर्च भारत की तुलना में अधिक है. उदाहरण के लिए,रूस में किराया, खाने का समान और ट्रैव्लिंग पर अधिक खर्च होता है. भारत में उतनी ही सैलरी पर आपको बेहतर जीवन स्तर मिल सकता है, खासकर छोटे शहरों में.
25,000 रूबल रूस में एक साधारण जीवनशैली के लिए पर्याप्त हो सकता है, लेकिन भारत में यह राशि मध्यमवर्गीय जीवनशैली के लिए संतोषजनक मानी जा सकती है.
किस सेक्टर में सबसे अधिक जॉब है
रूस में भारतीयों के लिए कई सेक्टर में रोजगार के अच्छे अवसर मौजूद हैं. खासतौर पर इन क्षेत्रों में भारतीयों की अधिक मांग देखी जाती है
- आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट: रूस में तकनीकी उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कुशल भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए अवसर बढ़े हैं.
- शिक्षा और शिक्षण: अंग्रेजी भाषा शिक्षण (ESL) के क्षेत्र में भारतीय शिक्षकों की अच्छी मांग है, खासकर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे शहरों में.
- स्वास्थ्य सेवा: भारतीय डॉक्टर, नर्स और मेडिकल विशेषज्ञ रूस में प्रतिष्ठित अस्पतालों और क्लीनिकों में काम कर रहे हैं.
- निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर: रूस में बड़े पैमाने पर चल रही निर्माण परियोजनाओं में भारतीय श्रमिकों और इंजीनियरों की मांग रहती है.
- रेस्टोरेंट और होटल व्यवसाय: भारतीय खानपान का बढ़ता क्रेज इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करता है.
Also Read: जेरोम पॉवेल का दुनिया को तगड़ा झटका, ब्याज दर को स्थिर रखकर दिया 2008 जैसी महामंदी का संकेत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




