Gold Rate : सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना की कीमतों में फिर आयी तेजी, जानिए आज का नया भाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Sep 2020 6:55 PM
Gold Price Todays : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 224 रुपये की तेजी के साथ 52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले सोना 52,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 620 रुपये की तेजी के साथ 69,841 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जो पहले 69,221 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.

एचडीएफसी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मजबूती से दिल्ली सर्राफा हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में 224 रुपये की तेजी आयी. शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 73.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,954 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 27.13 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही.
वायदा कारोबार में सोना मजबूत : हाजिर बाजार में सोने की मांग आने तथा सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 82 रुपये मजबूत होकर 51,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी. एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंध सौदों में सोना वायदा भाव 82 रुपये यानी 0.16 फीसदी मजबूत होकर 51,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके लिए 9,286 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 1,960.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा.
चांदी में भी तेजी : वहीं हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी का भाव 236 रुपये बढ़कर 68,378 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. एमसीएक्स पर दिसंबर अनुबंध सौदों में चांदी वायदा भाव 236 रुपये यानी 0.35 फीसदी बढ़कर 68,378 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इसके लिए 17,076 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 27.37 डॉलर प्रति औंस रहा.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए