कम मूल्य वाले ऑनलाइन सौदों के लिए नियमों में ढील देगा रिजर्व बैंक

Updated at : 20 Dec 2014 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
कम मूल्य वाले ऑनलाइन सौदों के लिए नियमों में ढील देगा रिजर्व बैंक

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एच आर खान ने कहा है कि केंद्रीय बैंक कम मूल्य वाले ऑनलाइन सौदों के नियमों में ढील देने की दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक इस संबंध में दिशा निर्देश तैयार कर रहा है, जिससे ग्राहकों को कम मूल्य वाले लेन […]

विज्ञापन
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एच आर खान ने कहा है कि केंद्रीय बैंक कम मूल्य वाले ऑनलाइन सौदों के नियमों में ढील देने की दिशा में काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक इस संबंध में दिशा निर्देश तैयार कर रहा है, जिससे ग्राहकों को कम मूल्य वाले लेन देन के लिए ‘एकल सत्यापन प्रणाली’ की सुविधा होगी. इसके तहत ग्राहकों को लेन देन के लिए एक बार ही सत्यापन करना होगा.
वे यहां एसबीआई के टेक लर्निग सेंटर की शुरुआत के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कुछ महीने लग सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola