अगले दो सालों में कंपनियों में धोखाधड़ी बढने की संभावना : सर्वे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की कंपनियों के 56 प्रतिशत बड़े अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले दो सालों में कंपनियों में धोखाधड़ी के मामले बढेंगे और इससे निपटने के लिए किए जाने वाले उपाय कम पड़ेंगे. परामर्श कंपनी डेलॉयट की एक ताजा रपट के अनुसार करीब 56 प्रतिशत कार्यकारियों ने कहा कि अगले दो […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की कंपनियों के 56 प्रतिशत बड़े अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले दो सालों में कंपनियों में धोखाधड़ी के मामले बढेंगे और इससे निपटने के लिए किए जाने वाले उपाय कम पड़ेंगे.
परामर्श कंपनी डेलॉयट की एक ताजा रपट के अनुसार करीब 56 प्रतिशत कार्यकारियों ने कहा कि अगले दो वर्ष तक धोखाधड़ी की घटनाएं बढेंगी. इसमें कहा गया है कि भारतीय कंपनियों में अगले दो साल तक धोखाधड़ी के बढने की रफ्तार कंपनियों की ओर से इससे निपटने के उपायों को पीछे रख सकती है.
कार्यकारियों ने कहा कि उन्हें पिछले दो साल में जिन तीन सबसे ज्यादा गड़बडियों का समाना करना पड़ा उनमें चोरी, घूसखोरी तथा भष्टाचार और नियमों के अनुपालन न करने के मामले प्रमुख हैं. इनमें 44 प्रतिशत ने कहा कि इस अवधि में उनके यहां धोखाधड़ी से हुआ नुकसान एक करोड़ रुपये से कम था.
इस सर्वे में विभ��न्न क्षेत्र की कंपनियों के 400 मुख्य कार्यकारियों से संपर्क किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










