राष्ट्रीय सहमति हो तो 8-9 फीसद की वृद्धि दर हासिल कर सकता है भारत : मनमोहन

नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि भारत 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है बशर्ते वैश्वीकृत दुनिया का फायदा उठाने के तरीकों पर राष्ट्रीय आम सहमति हो. सिंह ने फिक्की में एक व्याख्यान में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यद्यपि कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं […]
नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि भारत 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है बशर्ते वैश्वीकृत दुनिया का फायदा उठाने के तरीकों पर राष्ट्रीय आम सहमति हो.
सिंह ने फिक्की में एक व्याख्यान में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यद्यपि कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है लेकिन भारत के पास 6-7 प्रतिशत और फिर आठ प्रतिशत की वृद्धि दर की दिशा में आगे बढने का मौका है.’’ उन्होंने कहा कि देश वैश्वीकरण का फायदा उठा सकता है और आयात के लिए अपने निर्यात से धन जुटा सकता है.
उन्होंने कहा ‘‘आज कोई अकेले रह कर वृद्धि दर्ज नहीं कर सकता. भारत इसका फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है बशर्ते हम आगे बढने के लिए एक सार्थक राष्ट्रीय सहमति बना सकें.’’
सिंह के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने तीन साल नौ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर्ज की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




