खुशखबरी: सोना दो सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2014 5:35 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सोने के आयात पर नियंत्रण मे ढील दिये जाने के बाद सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव दो सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आ गया. इसमें 270 रुपये की गिरावट देखी गयी. इस गिरावट के बाद सोना 26,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सोने के आयात पर नियंत्रण मे ढील दिये जाने के बाद सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव दो सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आ गया. इसमें 270 रुपये की गिरावट देखी गयी. इस गिरावट के बाद सोना 26,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव कमजोर होने के कारण चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. आज यह 820 रुपये टूटकर 35,380 रुपये प्रति किग्रा पर आ गयी.
भारतीय रिजर्व बैंक ने विवादास्पद 80:20 योजना को समाप्त कर दिया है.चालू खाता के घाटे में वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए अगस्त 2013 में लागू 80:20 योजना के तहत सोने की अगली खेप मंगाने से पहले पूर्व में आयातित सोने की मात्रा में से कम से कम 20 प्रतिशत मात्रा का निर्यात किया जाना जरुरी था.
सर्राफा व्यापारियों ने सोने के भाव में गिरावट का श्रेय रिजर्व बैंक के फैसले को दिया. 80:20 योजना समाप्त कर दिये जाने से सोने की आपूर्ति बढने तथा इसकी तस्करी रुकने की उम्मीद है.
अखिल भारतीय सर्राफा व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष सुरिन्दर कुमार जैन ने कहा, रिजर्व बैंक की पहल के कारण बाजार में आने वाले दिनों में सोने की आपूर्ति में सुधार होगा और सोने की कीमतों में आगे और गिरावट आयेगी. उन्होंने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से हालांकि कीमतों में गिरावट सीमित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










