बीमा क्षेत्र में उतरा कोटक महिंद्रा बैंक, करेगा 100 करोड़ रुपये का निवेश

Updated:
विज्ञापन
बीमा क्षेत्र में उतरा कोटक महिंद्रा बैंक, करेगा 100 करोड़ रुपये का निवेश

मुंबई : निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने आईएनजी वैश्य बैंक का अधिग्रहण करने के एक सप्ताह बाद साधारण बीमा क्षेत्र में कदम रखने की आज घोषणा की. बैंक ने कहा कि वह इस उद्यम में 100 करोड रुपये निवेश करेगा. बैंक को बीमा उद्यम अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन में […]

विज्ञापन

मुंबई : निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने आईएनजी वैश्य बैंक का अधिग्रहण करने के एक सप्ताह बाद साधारण बीमा क्षेत्र में कदम रखने की आज घोषणा की. बैंक ने कहा कि वह इस उद्यम में 100 करोड रुपये निवेश करेगा.

बैंक को बीमा उद्यम अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन में आने की उम्मीद है. कोटक महिंद्रा बैंक ने यहां जारी एक बयान में कहा, बैंक को एक साधारण बीमा अनुषंगी स्थापित करने के लिए रिजर्व बैंक से आज सुबह ही मंजूरी मिली है.

बैंक इस संबंध में बीमा नियामक इरडा से पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी हासिल कर चुका है. हम नियामक के पास आर-1 मंजूरी के लिए अगले माह आवेदन करेंगे.

कोटक असेट मैनेजमेंट, बीमा व अंतरराष्ट्रीय कारोबार के अध्यक्ष गौरांग शाह ने कहा, साधारण बीमा कारोबार जुडने के साथ कोटक महिंद्रा समूह अपने ग्राहकों को वित्तीय उत्पादों व सेवाओं की संपूर्ण रेंज की पेशकश करने की स्थिति में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola