ePaper

सोना स्थिर, मांग बढ़ने से चांदी में तेजी

Updated at : 19 Nov 2014 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
सोना स्थिर, मांग बढ़ने से चांदी में तेजी

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजार में कमजोरी के बावजूद सोने का भाव 26,800 रूपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली के कारण राष्‍ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज मामूली कारोबार के बीच सोने के भाव में स्थितरता देखी गई. हालांकि चांदी को औद्योगिक इकाइयों के ताजा लिवाली […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : वैश्विक बाजार में कमजोरी के बावजूद सोने का भाव 26,800 रूपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली के कारण राष्‍ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज मामूली कारोबार के बीच सोने के भाव में स्थितरता देखी गई.
हालांकि चांदी को औद्योगिक इकाइयों के ताजा लिवाली का समर्थन मिला और इसके भाव 485 रूपये के सुधार के साथ 36,300 रूपये प्रति किग्रा हो गये.
बाजार सूत्रों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली के कारण सोने के भाव पूर्व स्तर पर बंद हुए.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,194.10 डॉलर प्रति औंस बंद हुए. इस गिरावट का कारण यह अनुमान था कि विगत दिनों की तेजी के कारण दो सप्ताह की उंचाई को छूने के बाद डॉलर के मजबूत होने से सोने की मांग में कमी आयेगी.
दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव क्रमश: 26,800 रूपये और 26,600 रूपये प्रति 10 ग्राम के पूर्व स्तर पर बने रहे.
गिन्नी के भाव भी 23,800 रूपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहे और इसमें कोई घट बढ नहीं हुई..दूसरी ओर चांदी तैयार के भाव 485 रूपये की तेजी के साथ 36,300 रूपये प्रति किग्रा हो गये जबकि सटोरिया लिवाली नदारद होने से साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 380 रूपये की गिरावट के साथ 35,870 रूपये प्रति किग्रा बंद हुए.इस बीच चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 60,000 रूपये और बिकवाल 61,000 रूपये प्रति सैकडा पर अपरिवर्तित बंद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola