2019 तक 2.9 करोड टन हो जाएगी देश में चीनी की खपत

Updated at : 05 Nov 2014 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
2019 तक 2.9 करोड टन हो जाएगी देश में चीनी की खपत

नई दिल्ली : देश में चीनी की खपत पांच वर्ष में करीब 2.9 करोड टन के स्तर को पार कर जाएगी. इसकी वजह बढता शहरीकरण और खान-पान की आदतों में आया बदलाव है. एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है. उद्योग मंडल एसोचैम के अध्ययन में कहा गया है कि चीनी की 16 करोड […]

विज्ञापन

नई दिल्ली : देश में चीनी की खपत पांच वर्ष में करीब 2.9 करोड टन के स्तर को पार कर जाएगी. इसकी वजह बढता शहरीकरण और खान-पान की आदतों में आया बदलाव है. एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है.

उद्योग मंडल एसोचैम के अध्ययन में कहा गया है कि चीनी की 16 करोड 87 लाख टन की वैश्विक खपत में करीब 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ भारत दुनिया में चीनी का सबसे अधिक खपत करने वाला देश है. इसमें कहा गया है कि देश की चीनी खपत साल दर साल करीब दो प्रतिशत की दर से बढ रही है और वर्ष 2019-20 तक इसके 2 करोड 93 लाख टन हो जाने का अनुमान है. मौजूदा समय में खपत करीब 2.6 करोड टन की है.

इसमें कहा गया है कि चीनी की खपत में वृद्धि बढते शहरीकरण और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में इसके अधिक इस्तेमाल के कारण हो रही है.

अध्ययन में यह सुझाव दिया गया है कि गन्ने की खेती के विस्तार और उपज बढाने के लिए गन्ना खेती का रकबा बढाने की जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola