ePaper

किंगफिशर एयरलाइन्स को UKO Bank ने इरादतन डिफाल्टर घोषित किया

Updated at : 27 Oct 2014 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
किंगफिशर एयरलाइन्स को UKO Bank ने इरादतन डिफाल्टर घोषित किया

कोलकाता : यूको बैंक ने आज कहा कि उसने विजय माल्या के स्वामित्व वाली कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को इरादतन चूककर्ता करार दिया है और वह इस निष्क्रिय विमानन कंपनी को नोटिस भेज रही है. बैंक के एक सूत्र ने बताया हमने किंगफिशर को इरादतन चूककर्ता करार दिया है. हम इस संबंध में कंपनी को नोटिस […]

विज्ञापन

कोलकाता : यूको बैंक ने आज कहा कि उसने विजय माल्या के स्वामित्व वाली कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को इरादतन चूककर्ता करार दिया है और वह इस निष्क्रिय विमानन कंपनी को नोटिस भेज रही है. बैंक के एक सूत्र ने बताया हमने किंगफिशर को इरादतन चूककर्ता करार दिया है. हम इस संबंध में कंपनी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया में हैं.

भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नैशनल बैंक जैसे अन्य बैंक भी यही रवैया अख्तियार करने पर विचार कर रहे हैं. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने इससे पहले ही 350 करोड रुपये का ऋण न चुकाने के मामले में किंगफिशर को इरादतन चूककर्ता घोषित कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि यूको बैंक किंगफिर एयरलाइन्स के अलावा उस कंपनी को भी नोटिस जारी करेगी जिसने करीब 450 करोड रुपये का ऋण प्राप्त करने के लिए कार्पोरेट गारंटी प्रदान की थी.

आरबीआई के दिशानिर्देश के मुताबिक यदि यह पाया जाता है कि जिस उद्देश्य से ऋण लिया गया हो और इसके बजाय ऋण का उपयोग कहीं और किया गया हो या फिर भुगतान में सक्षम होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया हो तो कर्ज लेने वाले को इरादतन चूककर्ता घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola