केवाईसी फॉर्म नहीं भरने वालों का बैंक खाता होगा बंद !

मुंबई: आपका अगर किसी बैंक में खाता चल रहा है और आपने केवाइसी (अपने ग्राहक को जानें ) नियमों का पालन नहीं किया है तो परेशानी में पड़ सकते हैं. रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि वैसे ग्राहक जो बैंक द्वारा बार-बार याद दिलाने के बावजूद अपने ग्राहक को जानो (केवाइसी) […]
मुंबई: आपका अगर किसी बैंक में खाता चल रहा है और आपने केवाइसी (अपने ग्राहक को जानें ) नियमों का पालन नहीं किया है तो परेशानी में पड़ सकते हैं. रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि वैसे ग्राहक जो बैंक द्वारा बार-बार याद दिलाने के बावजूद अपने ग्राहक को जानो (केवाइसी) नियमों का पालन नहीं किया है उनके खातों को पहले आशिंक रुप से रोक लगाया जाए और जरूरत पड़े तो बाद में पूरी तरह से बंद कर दिया जाए.
रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा, बैंकों द्वारा बार-बार केवाइसी का अनुपालन को लेकर याद कराये जाने के बावजूद ग्राहकों द्वारा ऐसा नहीं करने पर यह निर्णय किया गया है कि बैंक ऐसे खातों पर आंशिक रुप से रोक लगायें.
केंद्रीय बैंक के अनुसार बैंकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि वे आंशिक रोक लगाने से पहले शुरु में संबंधित ग्राहकों को तीन महीने का नोटिस दें और उसके बाद और तीन महीने उन्हें इसकी याद दिलायें. रिजर्व बैंक ने कहा कि उसके बाद बैंक खातों पर आंशिक रोक लगाने का कदम उठाये और जरुरत पढ़ने पर उसे बंद कर दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










