अब मर्सिडीज खरीदना होगा महंगा, अगस्त से बढेंगी 2.5% कीमतें

नयी दिल्ली: मर्सिडीज की कारें खरीदने के लिए अब और अधिक पैसे खर्चने होंगे. विश्व के बेहतरीन कार निर्माता में से एक मर्सिडीज बेंज इंडिया अगले माह से देश में अपने उत्पादों की कीमतों में 2.5 फीसदी तक की बढोतरी कर सकती है. पहले से ही भारतीय बाजारों में मर्सिडीज की कीमतें अन्य कारों से […]
नयी दिल्ली: मर्सिडीज की कारें खरीदने के लिए अब और अधिक पैसे खर्चने होंगे. विश्व के बेहतरीन कार निर्माता में से एक मर्सिडीज बेंज इंडिया अगले माह से देश में अपने उत्पादों की कीमतों में 2.5 फीसदी तक की बढोतरी कर सकती है. पहले से ही भारतीय बाजारों में मर्सिडीज की कीमतें अन्य कारों से ज्यादा हैं.
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा गया कि 1 सितंबर से विभिन्न माडलों की कीमत में 2.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी. कंपनी ने कहा, ‘बढती लागत और उच्च विनिमय दर जैसे तत्वों के कारण मुनाफा प्रभावी हो रहा है जिससे कीमत बढाना अनिवार्य हो गया है.’ मर्सिडीज बेंज भारत में काम्पैक्ट कार ए क्लास और बी क्लास, सीडान सी क्लास, ई क्लास और एस क्लास एवं जी63 एएमजी की बिक्री करती है जिनकी कीमत 26.19 लाख से 1.85 करोड रुपये के बीच है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




