ePaper

अब एयरपोर्ट पर भी बिकेंगे पतंजलि के प्रोडक्ट, आज दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री द्वारा शुभारंभ

Updated at : 19 Feb 2020 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
अब एयरपोर्ट पर भी बिकेंगे पतंजलि के प्रोडक्ट, आज दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री द्वारा शुभारंभ

मुंबईः योग गुरू बाबा रामदेव की अगुवाई वाले पतंजलि समूह ने देश भर में हवाईअड्डों पर दुकान खोलने के लिये जेएचएस स्वेन्दगार्ड रिटेल वेंचर्स के साथ भागीदारी की है. जेएचएस स्वेन्दगार्ड लैबोरेटरीज की अनुषंगी की अनुषंगी जेएचएस स्वेन्दगार्ड रिटेल वेंचर्स की नई दिल्ली, रायपुर और चंडीगढ़ हवाईअड्डों पर चार दुकानें हैं. कंपनी नयी दिल्ली के […]

विज्ञापन

मुंबईः योग गुरू बाबा रामदेव की अगुवाई वाले पतंजलि समूह ने देश भर में हवाईअड्डों पर दुकान खोलने के लिये जेएचएस स्वेन्दगार्ड रिटेल वेंचर्स के साथ भागीदारी की है. जेएचएस स्वेन्दगार्ड लैबोरेटरीज की अनुषंगी की अनुषंगी जेएचएस स्वेन्दगार्ड रिटेल वेंचर्स की नई दिल्ली, रायपुर और चंडीगढ़ हवाईअड्डों पर चार दुकानें हैं.

कंपनी नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर पांचवीं दुकान खोल रही है. यह दुकान पंतजलि समूह के साथ संयुक्त उद्यम के तहत बुधवार को खोली जाएगी. इस गठजोड़ के तहत कोलकाता, बेंगलुरू और मुंबई हवाईअड्डों पर भी दुकानें खोली जाएंगी.

जेएचएस स्वेन्दगार्ड लैबोरेटरीज लि. के प्रबंध निदेशक निखिल नंदा ने बयान में कहा, इस भागीदारी के तहत हम देश के सभी हवाईअड्डों पर पंतजलि स्टोर का व्यापक नेटवर्क स्थापित कर रहे हैं. हमारा प्रयास आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना और ब्रांड पंतजलि को सभी यात्रियों के लिये सुलभ कराना है.

उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर नई दुकान का उद्घाटन केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola