Facebook पर 27.5 करोड़ फर्जी या डुप्लीकेट खाते होने का अनुमान

हैदराबाद : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर करीब 27.5 करोड़ खाते फर्जी या फिर एक ही व्यक्ति के दोहरे खाते हो सकते हैं. फेसबुक ने 31 दिसंबर, 2019 तक के लिए अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है. रिपोर्ट में कहा गया कि 31 दिसंबर, 2019 तक हमारे मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयू) की […]
हैदराबाद : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर करीब 27.5 करोड़ खाते फर्जी या फिर एक ही व्यक्ति के दोहरे खाते हो सकते हैं. फेसबुक ने 31 दिसंबर, 2019 तक के लिए अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है. रिपोर्ट में कहा गया कि 31 दिसंबर, 2019 तक हमारे मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयू) की संख्या 2.50 अरब थी. 31 दिसंबर, 2018 की तुलना में यह आठ फीसदी अधिक है. भारत, इंडोनेशिया और फिलिपीन के यूजर्स का 2019 में वृद्धि में अहम योगदान रहा.
फेसबुक ने रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में हमारा अनुमान है कि नकली अथवा दोहरे (डुप्लीकेट) खातों का अनुपात हमारे मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयू) का लगभग 11 फीसदी है. हमारा मानना है कि अधिक विकसित बाजारों की तुलना में इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील बाजारों में इस तरह के नकली खातों की संख्या अधिक है.
फेसबुक के मुताबिक, डुप्लीकेट (नकली) खाते वे खाते हैं, जो कोई यूजर्स अपने मुख्य खाते के अतिरिक्त रखता है. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नकली या फर्जी खातों की संख्या का अनुमान नमूने की आंतरिक समीक्षा पर आधारित है. यह अनुमान वास्तविक संख्या से भिन्न हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




