बजट 2020 पर मूडीज की प्रतिक्रिया : राजकोषीय घाटे का 3.5 प्रतिशत का लक्ष्य महत्वाकांक्षी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 6:45 PM
मुंबई : रेटिंग एजेंसी मूडीज का मानना है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती तथा करों में कटौती के चलते अगले वित्त वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटे का 3.5 फीसदी का लक्ष्य महत्वाकांक्षी है. बजट के बाद मूडीज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आम बजट में 2020-21 में राजकोषीय घाटे को 3.8 […]
मुंबई : रेटिंग एजेंसी मूडीज का मानना है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती तथा करों में कटौती के चलते अगले वित्त वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटे का 3.5 फीसदी का लक्ष्य महत्वाकांक्षी है. बजट के बाद मूडीज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आम बजट में 2020-21 में राजकोषीय घाटे को 3.8 फीसदी से 3.5 फीसदी पर लाने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन आर्थिक वृद्धि दर में कमी और करों में कटौती की वजह से सकल राजस्व के लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल होगा.
एजेंसी ने कहा कि सरकार के पास वृद्धि दर को और कमजोर किए बिना खर्च में कटौती करने की सीमित गुंजाइश है. बजट में अगले वित्त वर्ष में बाजार मूल्य पर जीडीपी की वृद्धि दर 10 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया हैं. यह चालू वित्त वर्ष 13.5 फीसदी के अनुमान से कम है. बजट में राजस्व प्राप्तियां 22.46 लाख करोड़ रुपये और व्यय 30.42 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है.
चालू वित्त वर्ष के लिए संशोधित व्यय अनुमान 26.99 लाख करोड़ रुपये और प्राप्तियों का अनुमान 19.32 लाख करोड़ रुपये रखा गया है. चालू वित्त वर्ष में शुद्ध बाजार ऋण 4.99 लाख करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष में 5.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










