ePaper

31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर जायेंगे सरकारी बैंकों के कर्मचारी

Updated at : 27 Jan 2020 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर जायेंगे सरकारी बैंकों के कर्मचारी

नयी दिल्ली : बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने इस हड़ताल की अपील की है. यह ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने इस हड़ताल की अपील की है. यह ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स समेत नौ कर्मचारी संगठनों का निकाय है.

एआईबीओसी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त के साथ सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही. इसीलिए कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल नोटिस को वापस नहीं लिया है. बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर, 2017 से लंबित है. एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने एक बयान में कहा कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जतायी गयी है. इस कारण हड़ताल को लेकर दिया गया नोटिस कायम है.

उन्होंने कहा कि आईबीए के अड़ियल रुख के कारण हमारे पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित होगा. इसको देखते हुए बैंक ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हैं, लेकिन इसे हम पर बैंक प्रबंधन और आईबीए ने थोपा है.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को सूचित किया है कि 31 जनवरी से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से कामकाज कुछ हद तक प्रभावित होगा. अगर प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो यह बजट सत्र शुरू होने के साथ होगी. 2020-21 का बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola