अमेरिका-ईरान के बीच तनाव गहराने से सहम गया शेयर बाजार, 52 अंक टूटा सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 4:59 PM
मुंबई : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने की खबरों के बीच बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 52 अंक टूट गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय करीब 400 अंक तक नीचे आ गया था. बाद में नुकसान की कुछ भरपाई हुई और […]
मुंबई : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने की खबरों के बीच बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 52 अंक टूट गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय करीब 400 अंक तक नीचे आ गया था. बाद में नुकसान की कुछ भरपाई हुई और अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक या 0.13 फीसदी के नुकसान से 40,817.74 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.60 अंक या 0.23 फीसदी के नुकसान से 12,025.35 अंक पर आ गया.
सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी में सबसे अधिक 2.19 फीसदी की गिरावट आयी. ओएनजीसी, टाइटन, सनफार्मा, हीरो मोटोकॉर्प और इन्फोसिस के शेयर भी नीचे आ गये. वहीं, भारती एयरटेल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.74 फीसदी तक लाभ में बंद हुए.
विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजार भी नीचे आये. ईरान द्वारा इराक में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है, जिससे निवेशकों की सोच प्रभावित हुई है. पश्चिम एशिया की घटनाओं से प्रभावित वायदा करोबार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.62 फीसदी बढ़कर 68.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 71.78 प्रति डॉलर पर चल रहा था. शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे टूटकर खुला था. चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.57 फीसदी तक नुकसान में रहे. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे.
घरेलू मोर्चे पर आर्थिक वृद्धि दर के अग्रिम अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में देश की वृद्धि दर पांच फीसदी पर रहेगी, जो इसका 11 साल का निचला स्तर होगा. इसके चलते भी घरेलू निवेशकों ने सतर्कता बरती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










