New Year पर रेल मंत्रालय ने की ट्रेन किराये में बढ़ोतरी, एक जनवरी से ही हो जायेगा लागू

Updated at : 31 Dec 2019 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
New Year पर रेल मंत्रालय ने की ट्रेन किराये में बढ़ोतरी, एक जनवरी से ही हो जायेगा लागू

नयी दिल्ली : रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यात्री ट्रेनों के किराये में इजाफा किया है. मंत्रालय के आदेश के अनुसार, नया किराया एक जनवरी 2020 यानी नये साल के पहले दिन से ही लागू हो जायेगा. आदेश के अनुसार, मंत्रालय की ओर से किराये में सबसे कम एक रुपये प्रति किलोमीटर और सबसे अधिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यात्री ट्रेनों के किराये में इजाफा किया है. मंत्रालय के आदेश के अनुसार, नया किराया एक जनवरी 2020 यानी नये साल के पहले दिन से ही लागू हो जायेगा. आदेश के अनुसार, मंत्रालय की ओर से किराये में सबसे कम एक रुपये प्रति किलोमीटर और सबसे अधिक चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गयी है.

मंत्रालय की ओर से जारी की गयी सूची के अनुसार, उपनगरीय एकतरफा यात्रा ओर उपनगरीय और गैर-उपनगरीय मौसमी टिकट पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है. वहीं, साधारण नन एसी ट्रेनों के द्वितीय श्रेणी के साधारण, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास के ऑर्डिनरी टिकट पर एक पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी की गयी है.

इसके अलावा, नन एसी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास के टिकट पर दो पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराये में बढ़ोतरी की गयी है. इसके साथ ही, एसी ट्रेनों में एसी चेयरकार, थर्ड टियर एसी, टू टियर एसी और एसी फर्स्ट क्लास के टिकट पर चार पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola