ePaper

मार्केट में 150 रुपये किलो बिक रहा प्याज, विलायती माल की आवक शुरू

Updated at : 27 Dec 2019 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
मार्केट में 150 रुपये किलो बिक रहा प्याज, विलायती माल की आवक शुरू

नयी दिल्ली : प्याज की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए आयात बढ़ाने के बावजूद इस प्रमुख सब्जी की खुदरा कीमतें शुक्रवार को बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी. यह कीमत तब पहुंची है, जब आयातित प्याज की खेप की आवक शुरू हो गयी है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्याज की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए आयात बढ़ाने के बावजूद इस प्रमुख सब्जी की खुदरा कीमतें शुक्रवार को बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी. यह कीमत तब पहुंची है, जब आयातित प्याज की खेप की आवक शुरू हो गयी है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश के महानगरों में कोलकाता में प्याज का खुदरा मूल्य 120 रुपये किलो, दिल्ली और मुंबई में 102 रुपये किलो तथा चेन्नई में 80 रुपये किलो है.

आंकड़ों के अनुसार, देश के ज्यादातर शहरों में प्याज की कीमतें 100 रुपये किलो थी. ईटानगर में प्याज की कीमत 150 रुपये किलो पर पहुंच गयी. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयातित प्याज की आवक शुरू हो गयी है. लगभग 1,160 टन प्याज भारत पहुंच चुका है. अगले 3-4 दिनों में अतिरिक्त 10,560 टन आयात की खेप आने की उम्मीद है.

अधिकारी ने कहा कि लाल और पीले दोनों किस्म के प्याज तुर्की, मिस्र और अफगानिस्तान से आयात किये गये हैं. आयात की ये खेपें मुंबई बंदरगाह पर उतारती हैं. सरकार की ओर से प्याज का आयात करने वाली सरकारी स्वामित्व वाली एमएमटीसी ने अब तक 49,500 टन प्याज का अनुबंध किया है. अगले महीने कुछ आयातित खेप आयेंगी.

प्याज के प्रमुख उत्पादक राज्यों में अत्यधिक बारिश के कारण पिछले वर्ष की तुलना में फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) में खरीफ उत्पादन में 25 फीसदी की गिरावट की आशंका के बाद प्याज कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. पिछले कुछ हफ्तों में कई सरकारी उपायों के बावजूद कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. सरकार ने पहले ही प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है, व्यापारियों पर स्टॉक रखने की सीमा लागू कर दी है और बफर स्टॉक से सस्ती दर पर प्याज की आपूर्ति भी की जा रही है.

व्यापारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि प्याज की कीमतें जनवरी तक बढ़ी रहेंगी. जब तक देर से तैयार होने वाले खरीफ फसल बाजार में आना न शुरू हो जाये, तब तक कीमतों में नरमी की संभावना नहीं है. इससे पहले, भारत ने आखिरी बार वर्ष 2015-16 में 1,987 टन प्याज का आयात किया था, जब इसकी कीमतें काफी बढ़ गई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola