ePaper

TRAI ने आउटगोइंग कॉल पर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज एक साल के लिए बढ़ाया

Updated at : 17 Dec 2019 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
TRAI ने आउटगोइंग कॉल पर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज एक साल के लिए बढ़ाया

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने किसी ऑपरेटर के नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली मोबाइल कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट के शुल्क को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. अब यह शुल्क 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा. ट्राई ने मंगलवार को कहा कि वायरलेस से वायरलेस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने किसी ऑपरेटर के नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली मोबाइल कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट के शुल्क को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. अब यह शुल्क 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा. ट्राई ने मंगलवार को कहा कि वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल्स पर छह पैसे प्रति मिनट का टर्मिनेशन शुल्क 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा.

गौरतलब है कि पहले यह शुल्क 14 पैसे प्रति मिनट था. एक अक्टूबर, 2017 को इसे घटाकर छह पैसे प्रति मिनट किया गया था. एक जनवरी, 2020 से इस शुल्क को समाप्त किया जाना था. नियामक ने कहा कि अब वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल्स पर छह पैसे प्रति मिनट का शुल्क एक जनवरी, 2021 से समाप्त होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola