Spicejet ने बोइंग 737 के तीन कार्गो एयरक्राफ्ट को उड़ान सेवाओं से किया Out

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 4:15 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि उसने तीन बोइंग 737 मालवाहक विमानों (कार्गो एयरक्राफ्ट) को उड़ान से बाहर कर दिया है. कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसने इजरायली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज की सलाह पर अमल करते हुए यह कदम उठाया है. इजराइली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने ही इन विमानों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि उसने तीन बोइंग 737 मालवाहक विमानों (कार्गो एयरक्राफ्ट) को उड़ान से बाहर कर दिया है. कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसने इजरायली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज की सलाह पर अमल करते हुए यह कदम उठाया है. इजराइली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने ही इन विमानों को मालवाहक विमानों में तब्दील किया है.

स्पाइसजेट ने कहा कि इजरायली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज की आंतरिक जांच में इन विमानों में लगाये गये 9जी रिजिड बैरियर के विनिर्माण की प्रक्रिया में संभावित खामी का पता चला है. कंपनी ने कहा कि नियामकीय मंजूरियों के बाद ये विमान सेवा में लौट जायेंगे. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इजरायल के नागर विमानन प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा.

अधिकारी ने कहा कि इन विमानों को उड़ान से बाहर कर दिया गया है और इन्हें दोबारा उड़ान शुरू करने से पहले इजरायल के नागर विमानन प्राधिकरण की उड़ान योग्य शर्तों पर खरा उतरना होगा. हम इसका अनुपालन सुनश्चित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola