खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से नवंबर में तीन साल के हाई लेवल पर पहुंची खुदरा महंगाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 6:48 PM
नयी दिल्ली : खाने-पीने की वस्तुओं के दाम चढ़ने से नवंबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 5.54 फीसदी पर पहुंच गयी. यह इसका तीन साल का उच्चस्तर है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इसी साल अक्टूबर में 4.62 फीसदी और नवंबर, 2018 में 2.33 फीसदी रही थी. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर […]
नयी दिल्ली : खाने-पीने की वस्तुओं के दाम चढ़ने से नवंबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 5.54 फीसदी पर पहुंच गयी. यह इसका तीन साल का उच्चस्तर है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इसी साल अक्टूबर में 4.62 फीसदी और नवंबर, 2018 में 2.33 फीसदी रही थी.
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 10.01 फीसदी पर पहुंच गयी. अक्टूबर में यह 7.89 फीसदी तथा एक साल पहले इसी महीने में 2.61 फीसदी थी. इससे पहले जुलाई, 2016 में खुदरा मुद्रास्फीति 6.07 फीसदी दर्ज की गयी थी. सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को चार फीसदी के दायरे में (दो फीसदी ऊपर या नीचे) रखने का लक्ष्य दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










