हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के प्रबंधन और श्रमिकों के बीच हुआ नया वेतन समझौता

नयी दिल्ली : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वेतन संरचना में सुधार के लिए कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच एक नया करार किया गया है. समझौता एक जनवरी 2017 से प्रभावी माना जायेगा. कंपनी के प्रबंधन ने फिटमेंट लाभ के तहत संशोधित वेतन का 12 फीसदी देने की पेशकश की है. […]
नयी दिल्ली : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वेतन संरचना में सुधार के लिए कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच एक नया करार किया गया है. समझौता एक जनवरी 2017 से प्रभावी माना जायेगा. कंपनी के प्रबंधन ने फिटमेंट लाभ के तहत संशोधित वेतन का 12 फीसदी देने की पेशकश की है. इसके अलावा, प्रबंधन ने कैफेटेरिया प्रणाली के तहत अनुलाभ एवं भत्ते देने की पेशकश की है, जो एक से 10 तक के वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतन के 25 फीसदी तथा विशेष वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए 22 फीसदी के बराबर होगा.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रबंधन और कर्मचारियों ने बेंगलुरु स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में समझौते पर 10 दिसंबर, 2019 को हस्ताक्षर किये. कंपनी के श्रमिकों ने वेतन संरचना में सुधार की मांग को लेकर 14 से 22 अक्टूबर तक हड़ताल किया था. वे अधिकारियों की ही तरह अपने लिए भी 15 फीसदी फिटमेंट लाभ तथा 35 फीसदी अनुलाभ की मांग कर रहे थे.
कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने के बाद संशोधित वेतन संरचना अधिसूचित करने से पहले विभिन्न संबंधित श्रम प्राधिकरणों के समक्ष त्रिपक्षीय समझौता रखेगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो दिसंबर को राज्यसभा में कहा था कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद श्रमिक काम पर लौट आये हैं, लेकिन प्रबंधन और श्रम संगठनों के बीच बातचीत जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










