कार्बन ने लांच किये दो सस्ते स्मार्टफोन, कीमत चार हजार से भी कम

नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट्स निर्माता कंपनी कार्बन ने मंगलवार को दो नये स्मार्टफोन ए-1 प्लस और कार्बन ए-5 टर्बो पेश किये. इनकी कीमत क्रमश: 3,490 रुपये और 3,290 रुपये है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि किटकैट अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुये कंपनी ने प्रतियोगी स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति […]
नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट्स निर्माता कंपनी कार्बन ने मंगलवार को दो नये स्मार्टफोन ए-1 प्लस और कार्बन ए-5 टर्बो पेश किये. इनकी कीमत क्रमश: 3,490 रुपये और 3,290 रुपये है.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि किटकैट अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुये कंपनी ने प्रतियोगी स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत बनाने के लिए दो अत्याधुनिक एवं बेहद किफायती फोन पेश किये हैं.
कंपनी के कार्यकारी निदेशक शशिव देवसरे ने कहा, ‘इस समय देश में 11.7 करोड स्मार्टफोन उपभोक्ता हैं. अगले दो साल में इनकी संख्या 45 प्रतिशत बढोतरी के साथ 24 करोड तक पहुंचने की संभावना है. हम ग्राहक केन्द्रित गतिविधियों के साथ कार्बन के संचालन को लगातार बेहतर बना रहे हैं. हम ग्राहकों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुये बेहद किफायती दामों में स्मार्टफोन की विस्तृत श्रृंखला पेश कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




