ePaper

FIAT की पुंटो इवो पेश,कीमत 4.55 लाख से 7.19 लाख के बीच

Updated at : 05 Aug 2014 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
FIAT की पुंटो इवो पेश,कीमत 4.55 लाख से 7.19 लाख के बीच

नयी दिल्‍ली: फिएट आटोमोबाइल्स इंडिया ने आज अपनी काम्पैक्ट कार पुंटो इवो पेश की. दिल्ली शोरुम में इसकी कीमत 4.55 लाख से 7.19 लाख के बीच है. कंपनी ने यह कार मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, हुंदै की आई 20 और होंडा की ब्रिओ की टक्कर में पेश की है. इन सभी कारों की कीमत 3.99 […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: फिएट आटोमोबाइल्स इंडिया ने आज अपनी काम्पैक्ट कार पुंटो इवो पेश की. दिल्ली शोरुम में इसकी कीमत 4.55 लाख से 7.19 लाख के बीच है. कंपनी ने यह कार मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, हुंदै की आई 20 और होंडा की ब्रिओ की टक्कर में पेश की है. इन सभी कारों की कीमत 3.99 लाख से 7.76 लाख रुपये के बीच है.

फिएट की नई कार पुंटो इवो के पेट्रोल संस्करण की कीमत 4.55 लाख से 6.65 लाख रुपये के बीच है, जबकि इसके डीजल संस्करण की कीमत 5.27 लाख से 7.19 लाख के बीच रखी गयी है. फिएट इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेश नागेश बसावनहल्ली ने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करती रहेगी. उन्होंने कहा, हम भारतीय बाजार में अपना पोर्टफोलियो मजबूत करते रहेंगे.

कंपनी ने अपनी कारों की अभियांत्रिकी को भारतीय स्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान रखकर तैयार किया है.उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स के साथ अपने डीलरशिप उद्यम के विफल रहने के बाद कंपनी फिर से भारतीय बाजार में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है.

बसावनहल्ली ने बताया कि इस समय कंपनी के पास 23 राज्यों के कुल 93 शहरों में 116 आउटलेट्स हैं. उन्होंने बताया कि कंपनी 60 दिनों के अंदर अपना बहुउद्देशीय वाहन अवेन्तुरा पेश करेगी. कंपनी ने फरवरी में हुये वाहन मेले में इसका प्रदर्शन भी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola