ePaper

JIO के सस्ते रिचार्ज का आखिरी मौका, कल से महंगा होगा Tariff

Updated at : 05 Dec 2019 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
JIO के सस्ते रिचार्ज का आखिरी मौका, कल से महंगा होगा Tariff

Reliance Jio Revised Plans: रिलायंस जियो कल यानी छह दिसंबर से बढ़ी हुई कीमत वाले टैरिफ प्लान लागू करने जा रही है. जियो ने इस बात का एेलान एक दिसंबर को ही कर दिया था. ऐसे में आप आज,यानी 5 दिसंबर 2019को जियो के मौजूदा प्रीपेड प्लान रिचार्ज करा लें, क्योंकि कल (6 दिसंबर) से […]

विज्ञापन

Reliance Jio Revised Plans: रिलायंस जियो कल यानी छह दिसंबर से बढ़ी हुई कीमत वाले टैरिफ प्लान लागू करने जा रही है. जियो ने इस बात का एेलान एक दिसंबर को ही कर दिया था. ऐसे में आप आज,यानी 5 दिसंबर 2019को जियो के मौजूदा प्रीपेड प्लान रिचार्ज करा लें, क्योंकि कल (6 दिसंबर) से कंपनी के सभी पैक्स 40 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे.

आपके मौजूदा प्लान की वैधता अगर अभी बची भी है, तब भी आप रिचार्ज करा सकते हैं. इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा. जिस दिन आपके मौजूदा प्लान की वैधता खत्म होगी, उस दिन से ही आज का रिचार्ज कराया गया प्लान एक्टिव होगा. ऐसे में इसमें आपका फायदा ही है.

गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने नये ‘ऑल इन वन प्लान्स’ की घोषणा की. जियो ने बयान में कहा, एक दिसंबर 2019 की अपनी घोषणा के बाद उसने बुधवार को अपने ‘नये ऑल इन वन प्लान्स’ की घोषणा की है. ये प्लान ग्राहकों को 300 प्रतिशत तक अधिक लाभ देंगे. ये प्लान छह दिसंबर से लागू हो जाएंगे.

नये टैरिफ प्लान के मुताबिक, जियो के ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन वाले प्लान के लिए अब 555 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. फिलहाल, ये लाभ कंपनी के 399 रुपये के मौजूदा प्लान में मिल रहे हैं. इस लिहाज से नया प्लान 39 प्रतिशत महंगा है. इस पैक में जियो से जियो नंबर पर असीमित कॉलिंग मिलेगी. कंपनी की न्यायोचित उपयोग की नीति (एफयूपी) के तहत जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मुफ्त मिनट मिलेंगे.

जियो ने 153 रुपये के प्लान के दाम को बढ़ाकर 199 रुपये; 198 रुपये वाले प्लान को 249 रुपये; 299 रुपये के प्लान को 349 रुपये; 349 रुपये के पैक को 399 रुपये; 448 रुपये पैक को 599 रुपये और 1,699 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 2199 रुपये कर दिया है. इसी प्रकार 98 रुपये के किफायती प्लान को बढ़ाकर 129 रुपये कर दिया गया है. इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा और अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 मिनट मिलेंगे.

जियो 28 दिन की वैधता वाले 199 रुपये के प्लान में डेढ़ जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है, जो कि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के प्लान से करीब 25 प्रतिशत सस्ता है. दूसरी कंपनियां ये सारी सुविधाएं करीब 249 रुपये के प्लान में दे रही हैं. उल्लेखनीय है कि जियो ने एक दिसंबर को मोबाइल सेवा की दरों में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा की थी.

भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के दरें बढ़ाने के बाद उसने यह घोषणा की थी. दोनों दूरसंचार कंपनियों की नयी दरें तीन दिसंबर से लागू हो गई है. इनमें 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है.

बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि दरें बढ़ाने के बावजूद जियो के डेटा और कॉलिंग प्लान प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से करीब 15 से 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं. बैंक आॅफ अमेरिका मेरिल लिंच ने कहा है कि इस बढ़ोतरी के बावजूद हमारा मानना है कि जियो के प्लान अन्य प्रतिस्पर्धिंयों की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत सस्ते पड़ेंगे.

बैंक आॅफ अमेरिका मेरिल लिंच का इस संबंध में कहना है कि जियो जो 300 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ की बात कर रहा है वह डेटा की पेशकश के संदर्भ में हो सकता है लेकिन हमारी राय में लोग दैनिक डेढ़ जीबी डेटा के ऊपर की पेशकश से ज्यादा आकर्षित नहीं होते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola