ePaper

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बंद, पांच फीसदी गिरा येस बैंक का शेयर

Updated at : 01 Nov 2019 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स-निफ्टी लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बंद, पांच फीसदी गिरा येस बैंक का शेयर

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी का दौर जारी रहा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बाद 36 अंक मामूली बढ़त के साथ 40,165 अंक पर बंद हुआ. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35.98 अंक यानी 0.09 फीसदी बढ़कर 40,165.03 अंक पर बंद हुआ. कारोबार […]

विज्ञापन

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी का दौर जारी रहा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बाद 36 अंक मामूली बढ़त के साथ 40,165 अंक पर बंद हुआ. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35.98 अंक यानी 0.09 फीसदी बढ़कर 40,165.03 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 40,283.30 अंक और नीचे में 40,014.23 अंक तक गया. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.15 अंक यानी 0.11 फीसदी बढ़कर 11,890.60 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक और आईटीसी में 5.18 फीसदी तक की तेजी आयी. इसके विपरीत, येस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.46 फीीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एचसीएल टेक और एनटीपीसी के शेयर तीन फीसदी तक गिर गये.

विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजार में हाल में आयी तेजी थोड़ी समय के लिए थी और जिन कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी दर्ज की गयी है, उनमें विशेष रूप से बिकवाली का दौर रहा. बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जैसे वृहद आर्थिक आंकड़ों से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर महीने में 5.2 फीसदी घट गया. यह एक दशक में इस क्षेत्र का सबसे खराब प्रदर्शन है और इससे इस समय चल रही आर्थिक सुस्ती की गंभीरता का पता चलता है.

बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में से सात के उत्पादन में सितंबर में गिरावट आयी है. अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक रुख से शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार बढ़त के साथ जबकि जापान का निक्केई गिरावट के साथ बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola