बीएसएनएल के हैप्पी दीवाली ऑफर में दो दिन फ्री कॉल, अंतिम दिन आज

पटना : बीएसएनएल ने अपने सभी लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच सेवा के उपभोक्ताओं को हैप्पी दिवाली इंडिया ऑफर में 27 और 28 अक्तूबर को देश के सभी नेटवर्क पर असमिति फ्री कॉल दिया. ऑफर का अंतिम दिन आज है. इससे उपभोक्ता निश्चिंत हो कर अपने अपनों को दीपावली की शुभकामनाएं दे सकते हैं. बीएसएनएल बिहार […]
पटना : बीएसएनएल ने अपने सभी लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच सेवा के उपभोक्ताओं को हैप्पी दिवाली इंडिया ऑफर में 27 और 28 अक्तूबर को देश के सभी नेटवर्क पर असमिति फ्री कॉल दिया. ऑफर का अंतिम दिन आज है. इससे उपभोक्ता निश्चिंत हो कर अपने अपनों को दीपावली की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
बीएसएनएल बिहार परिमंडल के मुख्य महा प्रबंधक गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि आराम से बैठ कर स्पष्ट आवाज में बात करने के लिए लैंडलाइन फोन अभी भी उपभोक्ताओं का पसंदीदा माध्यम है और बीएसएनएल चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने लैंडलाइन का उपयोग करें. श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार परिमंडल में बीएसएनएल की फायबर टू होम सेवा काफी तेजी से उपभोक्ताओं मे लोकप्रिय हो रही है. पिछले दो माह में लगभग 2500 नये एफटीटीएच कनेक्शन दिये गये हैं और आने वाले महीनों में यह और भी तेजी से बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




