2री तिमाही में 38 फीसदी बढ़ा Kotak Mahindra Bank का इंटीग्रेटेड नेट प्रोफिट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 6:10 PM
नयी दिल्ली : कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 38 फीसदी बढ़कर 2,407.25 करोड़ रुपये रहा. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,747.37 करोड़ रुपये था. शेयर बाजार को उपलब्ध करायी जानकारी के मुताबिक, समीक्षावधि में बैंक की कुल आय 12,542.99 […]
नयी दिल्ली : कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 38 फीसदी बढ़कर 2,407.25 करोड़ रुपये रहा. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,747.37 करोड़ रुपये था. शेयर बाजार को उपलब्ध करायी जानकारी के मुताबिक, समीक्षावधि में बैंक की कुल आय 12,542.99 करोड़ रुपये रही. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 10,829.08 करोड़ रुपये थी. इस दौरान बैंक की ब्याज से आय 8,418.75 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 7,285.46 करोड़ रुपये थी.
समीक्षाधीन अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके सकल ऋण का 2.17 फीसदी रही. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1.91 फीसदी था. इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए इस अवधि में 0.82 फीसदी रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 0.73 फीसदी था. मूल्य के हिसाब से समीक्षाधीन अवधि में बैंक का सकल एनपीए 5,475.48 करोड़ रुपये और शुद्ध एनपीए 2,031.59 करोड़ रुपये रहा. एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ समीक्षाधीन अवधि में 51 फीसदी बढ़कर 1,724 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,142 करोड़ रुपये था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










