ePaper

निजीकरण के मुद्दे पर सोमवार को यूनियनों के साथ बैठक करेंगे एयर इंडिया के मैनेजर

Updated at : 11 Oct 2019 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
निजीकरण के मुद्दे पर सोमवार को यूनियनों के साथ बैठक करेंगे एयर इंडिया के मैनेजर

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यहां की ट्रेड यनियनों के प्रतिनिधियों की सोमवार को बैठक बुलायी है. इसमें कंपनी के प्रस्तावित निजीकरण पर विचार किया जायेगा. निजीकरण के प्रयासों का विरोध कर रही यूनियनों का कहना है कि इसके परिणाम ‘बर्बादी भरे’ हो सकते हैं. उनका कहना है कि […]

विज्ञापन

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यहां की ट्रेड यनियनों के प्रतिनिधियों की सोमवार को बैठक बुलायी है. इसमें कंपनी के प्रस्तावित निजीकरण पर विचार किया जायेगा. निजीकरण के प्रयासों का विरोध कर रही यूनियनों का कहना है कि इसके परिणाम ‘बर्बादी भरे’ हो सकते हैं.

उनका कहना है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय होने जा रहा है, जब सरकार विमानन सेवा के इस उपक्रम से बाहर निकलने के लिए अगले महीने के शुरू में एक प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) जारी करने वाली है. यह बैठक दिल्ली में इस एयरलाइन के मुख्यालय पर होगी। जानकार सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने यूनियनों की सोमवार को दिल्ली में बैठक बुलायी है. इसमें निजीकरण के मुद्दे पर चर्चा की जायेगी. इसके लिए पायलटों, इंजीनियरों और अधिकारियों सहित सभी श्रेणी के कर्मियों की यूनियनों को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola