ePaper

Reliance Industries ने केजी-डी6 से गैस के नये उत्पादन की नीलामी तारीख छह नवंबर तक खिसकायी

Updated at : 10 Oct 2019 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Industries ने केजी-डी6 से गैस के नये उत्पादन की नीलामी तारीख छह नवंबर तक खिसकायी

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजी-डी6 गैस ब्लॉक में गैस के नये उत्पादन की नीलामी को आगामी छह नवंबर तक खिसका दिया है. ऐसा उसने बोली लगाने वालों के अनुरोध पर किया है. पहले यह नीलामी 11 अक्टूबर को होनी थी. रिलायंस और उसकी ब्रितानी सहयोगी कंपनी बीपी ने पिछले महीने इसके लिए बोलियां […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजी-डी6 गैस ब्लॉक में गैस के नये उत्पादन की नीलामी को आगामी छह नवंबर तक खिसका दिया है. ऐसा उसने बोली लगाने वालों के अनुरोध पर किया है. पहले यह नीलामी 11 अक्टूबर को होनी थी. रिलायंस और उसकी ब्रितानी सहयोगी कंपनी बीपी ने पिछले महीने इसके लिए बोलियां आमंत्रित की थीं.

कंपनी की योजना केजी-डी6 ब्लॉक में आर-क्लस्टर क्षेत्र से प्रतिदिन 50 लाख मानक घन मीटर गैस उत्पादन की है. यह उत्पादन कार्य 2020 की दूसरी तिमाही से शुरू होना है. नीलामी दस्तावेजों के अनुसार, पहले यह नीलामी 11 अक्टूबर को होनी थी. सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर में त्योहार और छुट्टियों के चलते कुछ बोली लगाने वालों के अनुरोध पर नीलामी की तारीख को छह नवंबर तक खिसका दिया गया है. बोली लगाने वालों से ब्रेंट कच्चे तेल के आधार पर गैस की दर, आपूर्ति की अवधि और गैस की मात्रा की जानकारी मांगी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola