SBI ने एमसीएलआर में की 0.10 फीसदी की कटौती, एक नवंबर से होगा लागू

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.10 प्रतिशत कम करने की बुधवार को घोषणा की. साथ ही, बैंक ने एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर को भी 0.25 फीसदी घटा दिया है. बैंक ने एक बयान में […]
मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.10 प्रतिशत कम करने की बुधवार को घोषणा की. साथ ही, बैंक ने एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर को भी 0.25 फीसदी घटा दिया है. बैंक ने एक बयान में इसकी जानकारी दी. उसने कहा कि संशोधित एमसीएलआर 10 अक्टूबर से तथा संशोधित जमा ब्याज दर एक नवंबर से प्रभावी होगी.
बैंक ने इस साल एमसीएलआर में यह छठी कटौती की है. यह कटौती रेपो दर से जुड़े ऋण पर प्रभावी नहीं होगी. इस कटौती के बाद एक साल के ऋण का एलसीएलआर कम होकर 8.05 प्रतिशत पर आ गयी है. बैंक ने कहा कि त्योहारी मौसम को देखते हुए सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को फायदा देने के लिए हमने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत घटा दिया है. बैंक ने कहा कि प्रणाली में पर्याप्त नकदी को देखते हुए उसने एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटाकर 3.25 फीसदी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




